March 11, 2026
BIHAR (1)

कांफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज झारखंड स्टेट काउंसिल के नए चेयरमैन वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलू पारिख को बनाया गया वहीं वाइस चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम को बनाया गया। सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में एजीएम हुआ जिसमें नए पदाधिकारियों का किया गया। इस मौके पर वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलू पारिख को वर्ष 2026-27 के लिए सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का चेयरमैन निर्वाचित किया गया है।  वे जमशेदपुर के निवासी हैं व उनका जन्म और पालन-पोषण इसी शहर में हुआ है. वे अपने पारिवारिक व्यवसाय से सक्रिय रूप से जुडे हुए, जो मर्सिडीज-बेंज यात्री कारों और टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की ऑटोमोबाइल डीलरशिप से संबंधित है।  वे कई वर्षों से सीआईआई से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं व संगठन में महत्वपूर्ण नेतृत्व की भूमिका निभाते रहे हैं।

ङवे सीआईआई जमशेदपुर जोन के जोनल चेयरमैन तथा सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उद्योगों की सहभागिता को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सीआईआई के वाइस चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेेज डी बी सुन्दर रामम को बनाया गया. उन्होंने वर्ष 1990 में एनआईटी राउरकेला से माइनिंग विषय में बीएससी (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा स्टील में ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने पिछले 35 वर्षों में रॉ मटेरियल्स डिवीजन और फेरो एलॉयज डिवीजन के कोयला व लौह अयस्क खदानों में अलग-अलग पदों पर कार्य किया है व टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (पीईओ) के रूप में भी सेवा दी है।

उनके पास डीजीएमएस से कोयला खदानों के लिए प्रथम श्रेणी माइन मैनेजर का दक्षता प्रमाणपत्र भी है. वर्ष 1999 में उन्होंने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया। उन्होंने देश-विदेश में कई कार्यक्रम में भाग लिए हैं. वे यूके में टाटा ग्रुप एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया स्थित सस्टेनेबल मिनरल इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण कार्यक्रम, फ्रांस में सीईडीईपी में सीनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम ग्लोबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में भी भाग ले चुके. वर्तमान में वे माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं और उन्होंने सस्टेनेबल माइनिंग और नवाचार पर कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। वे टाटा स्टील मिनरल कनाडा लिमिटेड, कनाडा व टाटा स्टील फाउंडेशन के गवर्निंग बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *