April 11, 2026
POLITICS (1)

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंउ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गम्हरिया स्थित गेल गैस लिमिटेड कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर औद्योगिक गैस आपूर्ति, पीएनजी कनेक्शन व नेटवर्क विस्तार से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। चैम्बर ने सुविधाओं को बढ़ावा देने व औद्योगिक विकास को नई गति देने पर जोर दिया. बैठक में चैम्बर अध्यण्क्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा जबकि गेल गैस की ओर से डीजीएम अंशुमान तिग्गा, इंडस्ट्रियल ऑपरेशन मैनेजर राहुल व आशुतोष शामिल थे. बैठक में कंपनी ने जानकारी दी कि गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय, चतुर्थ, छठा व सातवां फेज, बड़े सेक्टर के कुछ हिस्सों व ऑटो क्लस्टर के पीछे गैस वितरण नेटवर्क स्थापित किया जा चुका है, जिन क्षेत्रों में नेटवर्क उपलब्ध है, वहां नए पीएनजी कनेक्शन देने में करीब 2 से 3 माह का समय लग रहा है, जबकि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है, वहां उद्योगों से मांग मिलने पर विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि नेटवर्क विस्तार पूरी तरह मांग पर आधारित है. अब बढ़ती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए भूमि उपलब्धता व जीआरडीए नियमों के अनुरूप तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि अब तक कई औद्योगिक इकाइयों को सफलतापूर्वक कनेक्शन दिया जा चुका है तथा 15 से 20 नए आवेदन लंबित हैं. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों व अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता व आत्मनिर्भरता का महत्व और बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में स्थानीय स्तर पर विश्वसनीय गैस नेटवर्क का विस्तार उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाता है, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय गैस आपूर्ति जरूरी है. वर्तमान वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए यह और भी जरूरी हो जाता है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत गैस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि गेल गैस लिमिटेड से अपेक्षा करते हैं कि वे नेटवर्क विस्तार की प्रक्रिया को और तेज करें, ताकि अधिक से अधिक उद्योगों को पीएनजी कनेक्शन का लाभ मिल सके. चैम्बर इस दिशा में हरसंभव हसयोग देने के लिए के लिए प्रतिबद्ध है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *