March 5, 2026
BIHAR

संस्थापक दिवस के अवसर पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर भवन में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्थापक जमशेदपुर जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा एक अद्वितीय दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उनका सपना था कि जमशेदपुर भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित हो, और आज उनका यह स्वप्न साकार रूप में हमारे सामने है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों एवं मूल्यों से प्रेरणा लेकर शहर एवं उद्योग जगत के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।मानद महासचिव पुनीत कावटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदजी टाटा की दूरदर्शी सोच और औद्योगिक दृष्टि के कारण ही कालीमाटी जैसे छोटे से नगर को टाटानगर और जमशेदपुर के रूप में वैश्विक पहचान मिली। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में चैम्बर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं हर्ष बकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, बिनोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रांजल सरावगी, पीयूष चुरिवाला, चंद्रकांत जटाकिया, समीर मकानी, आकाश भदानी, रचित चौधरी सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

अध्यक्ष मानव केडिया ने बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क पहुँचकर न. चंद्रशेखरन, चेयरमैन, टाटा संस के साथ संस्थापक जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चैम्बर परिवार ने संकल्प लिया कि संस्थापक के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जमशेदपुर के औद्योगिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निरंतर निभाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *