सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन से मिला कर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना की प्रगति व वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने हवाई अड्डा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।चैम्बर के पदाधिकारियों को विधायक सोमेश सोरेन ने आश्वासन दिया कि हवाई अड्डा परियोजना के कार्यारंभ में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े निवेश आएंगे और इससे व्यापार और उद्योग को नई दिशा मिलेगी. इससे पूर्व चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया व महासचिव पुनीत काउंटिया ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त करण सत्यार्थी से भी मुलाकात कर उन्हें बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप चैंबर द्वारा प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना के बारे में अवगत कराया।
यह धरना 7 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिप्पू आदि मौजूद थे।
