January 19, 2026
FIRING

घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईशानगर में बुधवार की अल सुबह हर्ष फायरिंग में गोली लगने से लड़की के मौसा की मौत हो गई। मृतक उमेश पासवान उर्फ कारू पासवान (40) नालन्दा जिले के अस्थामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौमा के रहने वाला था। दरअसल, बुधवार को ईशानगर निवासी इंदल पासवान के पुत्री की शादी थी।

बुधवार की सुबह करीब चार बजे समधी मिलन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी, जिसमें एक गोली लड़की के मौसा उमेश पासवान के नाक के पास जा लगी और घटनास्थल पर ही उमेश पासवान की मृत्यु हो गई। घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और जांच के लिए आवश्यक सैंपल लिए।

घोसवरी थानाध्यश्व अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान तीन राउंड गोली चलने की जानकारी मिली है। लड़की का पिता इंदल पासवान घटना के बाद से फरार है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस गोली चलाने वालों की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है। उमेश पासवान दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में रहकर सुपरवाइजर का काम करता था। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोकामा ईशानगर पहुंचा था। घटना के बाद अफरातफरी मच गई, खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *