जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह नेे जिला दंडाधिकारी व जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सोमवार को सम्पन्न हुए मतदान में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट व वोगस वोटिंग की शिकायत की है। उन्होंने यह शिकायत विपक्षी उम्मीदवार नौशीन खान के खिलाफ की है, जिनके पति हिदायत खान के इशारे पर बूथ कैप्चरिंग, वोगस वोटिंग व मारपीट की गई है. इस चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।
सोमवार की शाम मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुगसलाई चौक बाजार स्थित अपने चुनावी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मेें जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान वार्ड संख्या 01, 02, 05, 06, 07, 09, 10, 11 व 13 के अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर विपक्षी प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थकों की ओरे संगठित रूप से मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया गया. उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे बूथ कैप्चरिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. उनके अधिकृत एजेंटों को मारपीट व धमकी देकर बाहर कर दिया गया, उसके बाद बड़े पैमाने पर वोगस मतदान कराया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट जॉन स्कूल में उनके दो पोलिंग एजेंटों को मारा पीटा गया और कमरे में बंद करके रखा गया था।
उसके बाद दोपहर करीब तीन बजे जिले के उच्च अधिकारी इन वार्ड व बूथों पर पहुंचे, तब मेरे पोलिंग एजेंटों को बूथ में बैठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के जाने के आधा घंटा बाद वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 व 13 के बूथों से मेरे पोलिंग एजेंटों को फिर भगा दिया गया. मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में अवैध भीड़ एकत्र कर मतदाताओं पर दबाव बनाया गया. उन्होंने उन बूथों पर तत्काल मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच कराने, संबंधित बूथों की वीडियोग्राफी/सीसीटीवी/वेबकास्टिंग की जांच कराने, जहां बूथ कैप्चरिंग या व्यापक वोगस मतदान प्रमाणित हो, वहां धारा 58्र के अंतर्गत मतदान निरस्त कर पुनर्मतदान कराया जाए।
