April 11, 2026
EDUCATION (1)

बारीडीह ट्यूब कालोनी स्थित बारीडीह हाई स्कूल को 30 मार्च, 2026 को सीबाईएसई सीनियर सेकेंडरी (प्लस टू) की मान्यता मिली, जिसके साथ ही स्कूल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. यह स्कूल के शैक्षणिक विस्तार और समग्र शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  शुक्रवारर को बारीडीह हाई स्कूल में आयोजित प्र्रेसवार्ता में स्कूल की प्राचार्या संगीता हल्दर ने इस उपलब्धि पर खुशी व आभार व्यक्त किया. उन्होंने इसे सपने के सच होने जैसा बताते हुए कहा कि यह सफलता स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है.  उन्होंने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. सीबीएसई प्लस टू की मान्यता को लेकर काफी इंतजार कर रहे थे और अब यह सपना पूरा हो गया है।

उन्होंने प्रबंधन समिति, अभिभावकों व शिक्षकों का उनके निरंतर सहयोग व विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्कूल में करीब एक हजार छात्र अध्ययनरत हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को अब और अधिक मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्लस टू की शुरुआत से विद्यार्थियों को एक ही संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि संस्था अब केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर भी जोर देगी. छात्रों को सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए तैयार करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें. उन्होंने शिक्षकों को स्कूल की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कई शिक्षक संस्थापक सदस्य हैं, जिन्होंने वर्षों से समर्पण के साथ काम किया है व इस उपलब्धि में उनकी अहम भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल मेें आट्र्स व कॉमर्स संकाय के तहत अलग-अलग विषय संयोजन उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दी जाएगी, जिससे वे अपने करियर की दिशा स्पष्ट कर सकें. उन्होंने कहा कि स्कूल में प्लस टू कक्षाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी, इसके आवेदन फॉर्म जल्द ही उपलब्ध कराये जाएंगे व मई के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *