February 17, 2026
Mamata-Banerjee-And-Tareque-Rahaman-1771137522656

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी। बांग्लादेश में गुरुवार को मतदान हुआ था और शुक्रवार सुबह परिणाम स्पष्ट हो गए।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में बांग्लादेश की जनता को भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरी ओर से बांग्लादेश के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को अग्रिम रमजान मुबारक। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को बधाई। आप सभी सुखी और स्वस्थ रहें। हमारी कामना है कि भारत और बांग्लादेश के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान और बीएनपी नेतृत्व को जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम बांग्लादेश की जनता के विश्वास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में प्रतिबद्ध है तथा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ काम करने की अपेक्षा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *