भारत की जानी-मानी इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पहले इसे बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने आज कमर्शियल वाहनों के लिए इको एश्योर लॉन्च करने की घोषणा की। यह ऐड-ऑन कवर इस तरह डिज़ाइन किया गया कि कमर्शियल वाहन मालिकों पर मरम्मत के खर्चों का अतिरिक्त बोझ न पड़े और उनके वाहन बिना किसी बाधा के सड़कों पर दौड़ते रहें। कमर्शियल वाहन सम्पूर्ण भारत में लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और बिज़नेस मोबिलिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालाँकि, मरम्मत की बढ़ती लागत, मेंटेनेंस की बढ़ती चुनौतियों और कमर्शियल वाहन से जुड़े जोखिमों के कारण अक्सर वाहन मालिकों और ऑपरेटर्स के लिए इनकी मरम्मत कराना काफी खर्चीला साबित होता है। इको एश्योर को व्यापक मरम्मत कवरेज, विश्वसनीय मरम्मत विकल्प और बेहतर सुरक्षा लाभ प्रदान करके इन चुनौतियों को दूर करने के लिए ही तैयार किया गया है।
ऐड-ऑन में दो विकल्प उपलब्ध है: इको एश्योर एसेंशियल और इको एश्योर एडवांटेज। इससे कस्टमर को अपनी ज़रूरतों के अनुसार प्लान चुनने की सुविधा मिलती है। इको रिपेयर कवर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नए की जगह फिर से रिपेयर किए गए पार्ट्स का उपयोग करने पर डेप्रिसिएशन पर 100% छूट मिलती है जिससे मरम्मत की लागत घटती है. मरम्मत के दौरान नए पार्ट्स का विकल्प अपनाने की स्थिति में चुने गए प्लान के आधार पर 25% तक डेप्रिसिएशन छूट मिलती है। इको एश्योर-कमर्शियल वाहनों के लिए क्लेम करते समय अनिवार्य डिडक्टिबल को भी खत्म कर देता है, जिससे कस्टमर पर मरम्मत कराते समय तुरंत जेब से होने वाला खर्चों का बोझ घटता है। ऐड-ऑन में आमतौर पर पेंट के खर्च के साथ लाइट, बंपर, बोनट और साइड पार्ट जैसे जल्दी टूटने वाले हिस्सों के लिए 100% कवरेज प्रदान किया जाता है, जिससे सामान्य टूट-फूट की मरम्मत कराने में भी व्यापक कवरेज का लाभ मिलता है।
लॉन्च के मौके पर बजाज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, डॉ. तपन सिंघल ने कहा, “कमर्शियल वाहन भारत के रोज़मर्रा के जीवन की रीढ़ हैं। इनकी वजह से सामान एक जगह से दूसरी जगह तक पहुँचता है, साथ ही घर-घर डिलीवरी होती है। टैक्सी, कैब और अन्य परिवहन सेवाओं के माध्यम से लाखों लोग हर दिन घर-दफ्तर के बीच सफर कर पाते हैं। कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए एक भी दिन सड़क से दूर होने का मतलब है, समय की बर्बादी, आय का नुकसान और भारी तनाव। इको एश्योर के साथ हम एक ऐसा समाधान लाए हैं, जो केवल इंश्योरेंस सुरक्षा से कहीं बढ़कर है। यह सामान्य ऑपरेशनल जोखिमों को कवर करने के साथ रिफर्बिश्ड पार्ट्स का उपयोग करके मरम्मत को अधिक व्यावहारिक, कम खर्चीला और अधिक टिकाऊ बनाता है। इसमें क्लेम का भुगतान तेज़ी से होता है, मरम्मत में लगने वाला समय घटता है और वाहन जल्द ही सड़क पर फिर दौड़ने के लिए तैयार हो जाता है। नतीजा यह होता है कि वाहन मालिक आसानी से चुनौतियों से उबर पाते हैं और अधिक आत्मविश्वास के साथ फिर से अपना काम शुरू कर पाते हैं।”
