February 10, 2026
IMG_3132

बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी को ३४.१० करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की इसी समान तिमाही में कंपनी ने ३३.३६ करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। इस घाटे का मुख्य कारण सकल लाभ मार्जिन में कमी और नई श्रम संहिताओं का प्रभाव बताया गया है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में २८.८९ करोड़ रुपये का अपवाद स्वरूप घाटा दर्ज किया है, जो मुख्य रूप से नए श्रम कानूनों के कार्यान्वयन से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, आलोच्य तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व १८.५ प्रतिशत घटकर १,०५०.९१ करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में १,२८९.७२ करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, उच्च मार्जिन वाली श्रेणियों में कम बिक्री होने के कारण उनके सकल मार्जिन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *