
पाक सीमा पर गोलीबारी में जिले के – शंभूगंज प्रखंड के गुलनी गांव निवासी प्रभाष सिंह के पुत्र आर्मी जवान अभिषेक सिंह (30) जख्मी हो गए। उन्हें बायें जांघ व हाथ में गोली लगी है। चिकित्सक ने उपचार कर जांघ से गोली निकाल दी है। घटना बुधवार की अलसुबह की है। जख्मी जवान के बड़े भाई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक पुंछ जिले के मेंडर सेक्टर बार्डर पर पिछले दो वर्षों से तैनात हैं। उनका तबादला असम के लिए हो गया था।
पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनातनी के बाद सरकार ने तबादले पर रोक लगा दी। मंगलवार की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया उससे बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने मेंडर सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक की जांघ और बायें हाथ पर गोली लगी है।
साथी जवानों ने अभिषेक को नजदीक के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अभिषेक सौ – स्वजन की जांघ से गोली निकाली गई। स्वजन के मोबाइल फोन के जरिये अभिषेक से बात कराई गई। अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें जम्मू कश्मीर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।