तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के तत्वाधान में कुल देवी माता राजिम जयंती मे 52 वां राजिम महोत्सव का आयोजन किया गया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सत्य नारायण पुजा से इसकी शुरुआत की हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा दास साहू , सम्मानित अतिथि के रूप में दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं डॉक्टर जे के देवांगन समाजसेवी उपस्थित थे ।
राजिम महोत्सव समारोह 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन माता कर्मा माता राजिम के चित्रों पर दीप प्रजालान एवं पुष्प अर्पण कर किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राजिम महोत्सव छत्तीसगढ़ी समाज के एकता की परिचित कराने का मौका है इसलिए समाज संगठित रहे उन्होंने कहा कि कलयुग के विषय पर कहा कि संघ शक्ति कलेयुग यानी जिसके पास शक्ति होगी दुनिया उनको सामने झुकेगी इसलिए साहू समाज में अपनी एकता बनाए रखें उन्होंने समाज को संगठित होने की अपील की समाज में बेटे के साथ बेटियों को भी पढया जाए क्योंकि एक बेटी दो घरों को संस्कार देती है उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया इस अवसर पर विशिटअतिथि पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्व ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति को आगे आने की आवश्यकता है माता राजिम के मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं इस अवसर पर सम्मानित अतिथि दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष जमशेदपुर ने कहां की युवा शक्ति को आगे आकर समाज संस्कृति आगे बढ़ाए।
इस अवसर साहू समाज के केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी गन पार मुखिया महिला प्रतिनिधि महिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर साहू समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने माता राजिम की जीवनी पर प्रकाश डाला केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है स्वागत भाषण केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू एवं मंच संचालन त्रिवेंद्र कुमार साहू प्रीति साहू एवं नीतु साहू ने किया धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरवर प्रसाद साहू ने किया।
