आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने अपने वैल्यू-एडेड स्टील पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘एएम/एनएस वाइब्रेंस’और ‘ एएम/एनएस ऑप्टिमा’नामक दो नए विश्वस्तरीय प्रीमियम ब्रांडेड उत्पाद लॉन्च किए हैं। ये उत्पाद विशेष रूप से घरेलू उपकरण और औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स की बढ़ती डिजाइन जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं।
बाजार में निरंतर गुणवत्ता और सटीक मानकों वाले स्टील की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने इन समाधानों को पेश किया है जो बड़े पैमाने पर विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करते हैं। इन नए ब्रांडेड उत्पादों के शामिल होने से न केवल कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत होगा, बल्कि इससे स्टील के आयात पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।
