March 23, 2026
ACSR (1)

अकादमिया कॉरपोरेट सोसायटी रिस्पांसिबिलिटी (एसीएसआर) कॉन्क्लेव का नई दिल्ली में आयोजन किया गया. इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का विषय सतत सामाजिक प्रभाव के लिए अकादमिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत व समुदायों का समन्वय था।

कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विकास संस्थान , चाईबासा की ओर से आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से किया गया. इसका उद्देश्य उन्नत भारत अभियान तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलों के माध्यम से शिक्षा जगत, उद्योग और समुदायों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना था।

मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्रालय के इंडस्ट्री 1 के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि उद्योग जगत को अपने कार्यक्षेत्र के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों का भी गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *