May 2, 2026
sohum

सोहम शाह की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म “तुम्बाड 2” 3 दिसंबर, 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिनेता-निर्माता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह हॉरर फ़ैंटेसी फ़िल्म, जो 2018 में इसी नाम से आई और समीक्षकों द्वारा सराही गई फ़िल्म का सीक्वल है, आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही है।
इसके पहले भाग का निर्देशन राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी ने किया था, जिसमें शाह ने विनायक राव की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *